रांची| किशोरगंज में फिर से चौराहा बनाने के लिए बंद किए गए कट को खोलने का काम गुरुवार देर रात 11 बजे से शुरू हुआ। यहां बनाए गए डिवाइडर को जेसीबी से हटाया गया। अब यहां पर गोलंबर बनाकर पुलिस पोस्ट स्थापित किया जाएगा। ताकि वाहनों के आने-जाने में कोई परेशानी न हो। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद किशोरगंज में कट बंदकर चौहारा का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया था। इससे इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही थी।