रांची | एस्सेल इंफ्रा की ओर से मधुकम में बनाए गए सातवें मिनी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस ) का उद्घाटन गुरुवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया। इसके चालू होने से मधुकम, स्वर्णजयंती नगर, इरगू टोली, चूना भट्ठा, रातू रोड क्षेत्र के इंद्रपुरी, मेट्रो गली, देवी मंडप रोड सहित अन्य मुहल्लों में डोर टू डोर कूड़ा का उठाव शुरू होगा। नगर विकास मंत्री ने कंपनी को सभी वार्डों में जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया।