स्टूडेंट्स के लिए... राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 126 पास
स्टूडेंट्स के लिए... राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 126 पास
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
रांची | राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने घोषित कर दिया। परीक्षा में कुल 1705 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 126 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सफल छात्र-छात्राएं 18 मई से जैक की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। यह जानकारी जैक के सचिव रजनीकांत वर्मा ने दी।