रांची | कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन 29 मई से चार दिवसीय समर आर्ट कैंप लगाएगा। डोरंडा कन्या पाठशाला परिसर में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे लगने वाले इस कैंप में स्टूडेंट्स को रोचक तरीके से कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी। 4 से 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चे भाग ले सकते हैं। एक जून को कला प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इच्छुक स्टूडेंट्स 25 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।