रांची | दीनदयाल नगर के पास झारखंड सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (जेसीएसओआई) परिसर मेें 18 से 21 मई तक योग महोत्सव होगा। रोज सुबह छह से आठ बजे तक योगा सेशन होगा। आर्ट ऑफ लिविंग के इंवेंट को-ऑर्डिनेटर नवीन चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता फैलाना है। प्रवेश निशुल्क होगा। आयोजन समिति में पूर्व आईएएस एनएन पांडेय, पूर्व आईपीएस विमल किशोर सिन्हा और पीएन सिंह ( पूर्व सिटी डीएसपी) शामिल हैं।