पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात तक मनरेगा डोभा पूरा करें : उपायुक्त

सात तक मनरेगा डोभा पूरा करें : उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि आदिम जनजाति वाले पंचायत में पेयजल की सुविधा अविलंब मुहैया कराई जाए। वहीं, रांची जिले में मनरेगा के तहत बनने वाले डोभा को हर हाल में सात जून तक पूरा करें। वे शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सारे प्रखंडों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे समय पर पूरा किया जाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 की योजनाओं को एक जून तक शत-प्रतिशत स्वीकृत देने का भी निर्देश उन्होंने दिया। उन्होंने भारत मिशन, मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...