रांची | महानगर युवा कांग्रेस तत्वावधान में राज्यव्यापी संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राजभवन, रांची के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। अध्यक्षता रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद ने की। धरना को कुमार गौरव, प्रदीप तुलस्यान, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, शमशेर आलम, डा राजेश गुप्ता, शशिभूषण राय, विनय सिन्हा ,आभा सिन्हा, शशिभूषण राय समेत अन्य ने संबोधित किया।