रांची | भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के नेता गोमिया जाएंगे। 18 मई को बार भवन रांची में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि गोमिया में होनेवाले उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सारे सदस्य तेनुघाट कोर्ट सहित गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जिला संयोजक रवींद्र यादव ने बैठक की अध्यक्षता की।