पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करमटोली ओरमांझी सड़क को लेकर रैयतों के साथ होगी आम सभा

करमटोली-ओरमांझी सड़क को लेकर रैयतों के साथ होगी आम सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | किसी भी सरकारी योजना के तहत जमीन अधिग्रहण से पूर्व अब जिला प्रशासन आमसभा बुलाकर जनसुनवाई करेगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत करमटोली चौक से ओरमांझी सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत होगी। नई योजना के तहत इसमें उनको बुलाया जाएगा जिनकी जमीन संबंधित परियोजना के लिए ली जा रही है। इस आमसभा में संबंघित गांवों और पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। आमसभा में लोगों को उनके जमीन लेने का उद्देश्य, इससे भविष्य में क्या फायदा होगा, जिनकी जमीन ली जाएगी उन्हें कितना मुआवजा और अन्य सुविधाएं मिलेंगी इसकी जानकारी दी जाएगी।

कब कहां होगी जनसुनवाई

दिनांक मौजा अंचल स्थान

22 मई अरसंडे, बोड़ेया, संग्रामपुर कांके पंचायत भवन बोड़ेया

23 मई जीराबाग, कुचू ओरमांझी पंचायत भवन, कुचू

24 मई बरवे, हेसातू ओरमांझी पंचायत भवन बरवे

25 मई मोरहाबादी, चिरौंदी सदर व बड़गाईं देवी मंडप, चिरौंदी

26 मई दुबलिया, चंदवे कांके दुबलिया सामुदायिक भवन

28 मई हरचंदा, दड़दाग ओरमांझी पंचायत भवन, हरचंदा

29 मई हातमा, भिट्‌ठा सदर व हेहल मोरहाबादी मैदान के मंदिर प्रांगण

खबरें और भी हैं...