रांची | बरियातू थाना में टुनकी टोली किराए के मकान में रहने वाली एक महिला मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने अपनी ही कंपनी के रीजनल मैनेजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने आरोपी पंकज झा के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह पतरातू की रहने वाली है और रांची में रह कर काम करती है। उसके कंपनी के रीजनल मैनेजर पटना के रहनेवाले हैं। वे अक्सर रांची आने पर उसके साथ छेड़खानी करते हैं। कई बार विरोध करने के बावजूद उनकी हरकतें नहीं रुकी।
अवैध हथियार रखने वाले को 5 साल की कड़ी सजा
रांची | अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार लापुंग के धीरा मुंडा को न्याययुक्त दिवाकर पांडे की अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उसके खिलाफ 11 जुलाई 16 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।