रांची| लेह एयरपोर्ट से आए बिरसा मुंडा विमानपत्तन प्राधिकरण रांची के नवनियुक्त निदेशक डॉ. प्रभात रंजन बेवरिया का शुक्रवार को स्वागत किया गया। वहीं अनिल विक्रम को विदाई दी गई। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि अनिल विक्रम ने रांची एयरपोर्ट को स्वच्छ, आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।