पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिम्स के पीजी छात्र अकाउंट और स्टूडेंट सेक्शन में करेंगे तालाबंदी

रिम्स के पीजी छात्र अकाउंट और स्टूडेंट सेक्शन में करेंगे तालाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रिम्स के पीजी छात्र शनिवार को सरकार की नई बांड पॉलिसी के विरोध में स्टूडेंट और अकाउंट सेक्शन में तालाबंदी करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को छात्रों की बैठक में लिया गया। पीजी छात्रों का कहना है कि कैबिनेट से पारित नए आदेश के तहत अब छात्र-छात्राओं को पीजी एडमिशन के समय तीन साल ग्रामीण सेवा का बॉन्ड भरना है। अगर, इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें 30 लाख जुर्माना और लिए गए वेतन-भत्ता को लौटाना होगा। लेकिन, यह बांड पिछले सत्र के छात्र-छात्राओं पर लागू किया जा रहा है, जो सही नहीं है। कारण है कि ये छात्र-छात्राएं पहले एक साल का बांड भर चुके हैं। फिर से नया बांड भरने का दबाव बनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...