रांची | ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर पति-प|ी से 23 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित पूरन विहार अरगोड़ा का रहने वाला संजीव संजन ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार संजीव और उसकी प|ी अरगोड़ा पूरन विहार में किराए के मकान में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने वेबसाइट क्विकर जॉब पर ऑनलाइन नौकरी के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद संजीव की प|ी को मोबाइल नंबर 8750666967 और उनके पास 9773760257 कॉल आया। कॉल करने वाले ने दोनों को एक एक ऑफर लेटर भी भेज दिया। फिर एकाउंट खुलवाने के नाम पर संजीव की प|ी से 15750 रुपए व उससे 7500 रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर करवाया।