रांची | जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी से 29 अप्रैल से लापता तीन बच्चों की बरामदगी की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रोजेक्ट भवन के पास सीएम के समक्ष प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रोजेक्ट भवन पहुंचने से पहले रोक लिया। सिटी एसपी अमन कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि बच्चों को खोजने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए अखबारों में इश्तेहार,रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, सहित हर जगह पुलिस की ओर से सूचना दी जा चुकी है। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर तीनों बच्चे नहीं मिलते हैं तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। लोगों के साथ प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे सहित ट्रैफिकिंग के लिए काम करने वाली कई संस्थाएं भी शामिल थी। अब 20 मई को जगन्नाथपुर में शाम मेंं बैठक होगी।