अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में चोरों ने मकान संख्या एम 25 में ताला तोड़ करीब आठ लाख रुपए मूल्य के जेवर व नगद की चोरी कर ली है। इस संबंध में मकान मालिक केशव साव के बयान पर अरगोड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार केशव साव विगत 10 दिनों से अपनी प|ी के साथ बड़ी बेटी के घर विद्या नगर में रह रहे थे। 18 मई की सुबह सूचना मिली की उनके घर का ताला टूटा हुआ है। केशव साव ने सूचना पाकर अपने भांजे ज्ञानदीप को फोन पर बताया कि वह उनके घर जाकर देखे कि क्या हुआ है। ज्ञानदीप अपनी प|ी प्रियंका के साथ जब अरगोड़ा स्थित घर एम 25 पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में रखा अलमीरा भी टूटा पड़ा हुआ है। यह देख ज्ञानदीप ने इसकी सूचना केशव साव को दी। जब केशव साव अपनी प|ी के साथ घर पहुंचे और छानबीन की तो पता चला कि अलमीरा में रखे करीब छह लाख रुपए मूल्य के गहने व नगद एक लाख 80 हजार रुपए गायब है। घटना की सूचना पाकर अरगोड़ा पुलिस एम-25 पहुंची। पुलिस ने छानबीन की और आसपास के लोगो से भी पूछताछ की। लेकिन चोरी का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
चोरी में शामिल युवकों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसे पुलिस ने लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिले है उसमें रात में चार युवक जाते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में चोरों का साफ चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।