पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने ली क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस व चेस समेत कई खेलों की ट्रेनिंग

छात्रों ने ली क्रिकेट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस व चेस समेत कई खेलों की ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीपीएस स्कूल में चल रहा सात दिवसीय समर कैंप खत्म हुआ। इसमें चौथी कक्षा से नौवीं कक्षा के लगभग 363 स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंप में बच्चों को क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, चेस, टेबल टेनिस, कबड्डी जैसे स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी गई। सारे स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग प्रोफेशनल टीचर्स की देखरेख में संपन्न हुई। इन स्पोर्ट्स की नई तकनीकों को सीखने के लिए स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखा गया। ट्रेनरों के द्वारा दिए जा रहे इंस्ट्रक्शनस को उन्होंने ध्यान से देखा, सुना और फॉलो भी किया। शामिल स्टूडेंट्स ने कैंप के बारे में अपने पॉजिटीव फीडबैक भी दिए। स्कूल के प्रिंसिपल डाॅ राम सिंह ने इस दौरान कहा कि आजकल की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित करना आवश्यक है। स्पोर्ट्स वह माध्यम है, जो व्यक्ति को एक्टिव रखता है।

समर कैम्प में 363 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा, मस्ती के साथ लिए कई प्रोफेशनल गेम्स की ट्रेनिंग

खबरें और भी हैं...