पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई जारी रखनेवाले 388 सिपाही और हवालदार बने दारोगा

पढ़ाई जारी रखनेवाले 388 सिपाही और हवालदार बने दारोगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड पुलिस के 388 सिपाही और हवालदार अब दारोगा बन गए हैं। सरकार की सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में इन्होंने अच्छे अंकों से उत्तीर्णता हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। फिलहाल ये सभी झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इधर, अलग-अलग जिलों में इनके पदस्थापना की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक रांची को 44 नए दारोगा मिलेंगे। वहीं अन्य जिलों में रिक्तियों के मुताबिक दारोगा आवंटित किए गए हैं। बताते चलें कि जो सिपाही और हवालदार अब दारोगा बने हैं, उन्होंने नौकरी करते हुए भी पढ़ाई जारी रखी। अब परिणाम उनके सामने है।

अधिसूचना के अनुसार, इन्हें प्रशिक्षण आरंभ होने की अवधि से दारोगा के वेतन समेत अन्य लाभ मिलेंगे। झारखंड पुलिस एकेडमी के निदेशक को कहा गया है कि जिनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई हैं, उन्हें आवंटित जिलों के लिए विमुक्त करना शुरू कर दें।

रांची को मिलेंगे ये दारोगा

सुनील कु. पांडेय, चंद्रेश्वर यादव, जयप्रकाश दास, घनश्याम मिश्र, चंद्रशेखर, रमेश मुंडा, शिवनारायण तिवारी, अनिल कु. सिंह, मुनाजिर हसन, संजय कु. दास, विनोद पासवान, शशि शेखर पांडेय, मनोज कु. रजक, रंजीत बिलुग, अरुण क. तूरी, परमेश्वर उरांव, तंजीलूल मन्नान मनौव्वर, अमित कुमार पासवान, सतीश कु. गुप्ता, दुर्गा कुमारी गुप्ता, बूढ़ीलाल मुर्मू, विमल कुमार, हेमंत सिंह भोक्ता, चंद्रदेव मांझी, आकाश दीप, कमल किशोर पांडेय, सुनील कुमार सिंह, रंजीत कुमार मुंडा, वीरेंद्र कु. मेहता, इंद्रदेव रजक, विनय क. यादव, बोअम मुंडू, संगीता कु. झा, सरोज प्रसाद मेहता, वाहिद अंसारी, संतोष कुमार, बाजो रजक, नारायण सोरेन, पंकज चौधरी, रंजय कुमार, कामेश्वर उरांव, कमलेश राय, अनूप टोपनो, मनोज सोरेन।

प्रशिक्षुओं का 3 माह से रुका था वेतन

परीक्षा में उत्तीर्ण 388 हवालदार और सिपाही का वेतन तब से रुका था, जब से उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। तब पुलिस मुख्यालय ने वेतन निकासी के लिए पोस्टिंग का तरीका निकाला। अब प्रशिक्षु दारोगाओं की जिन-जिन जिलों में पोस्टिंग हुई है, वहीं से नियमित वेतन मिलेगा। इस बावत संबंधित जिलों के एसपी को भी लिखित निर्देश दिया गया है।

परीक्षा में उत्तीर्ण 388 सिपाही व हवालदार को दारोगा बनाया गया है। ये सभी अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी पोस्टिंग कर दी गई है। प्रशिक्षण पूरी कर वे आवंटित जिलों में योगदान देंगे। -शंभु ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक)

खबरें और भी हैं...