हिंदपीढ़ी नदी ग्राउंड स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास शनिवार रात 9 बजे पान दुकानदार तमजिद अंसारी (44) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की, यह किसी ने नहीं देखा, क्योंकि अधिकांश लोग उस समय तरावीह पढ़ रहे थे। इसकी सूचना मिलते हिंदपीढ़ी के थाना प्रभारी दीपक कुमार, सिटी एसपी अमन कुमार और कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पहले शव उठाने का विरोध किया। लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद कि अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी, शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा मिला है। हत्या क्यों हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पास के ही रहने वाले एक युवक पर शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय लोगंो के अनुसार तमजिद अंसारी का किसी से कोई रंजिश नहीं थी, क्योंकि वे अक्सर पान दुकान में ही व्यस्त रहते थे।
तमजिद अंसारी
हत्या के बाद हिंदपीढ़ी थानेदार के खिलाफ आक्रोश जताते लोग।
हत्या का सिलसिला जारी
एक मार्च : अरगोड़ा में काशीनाथ पर गोली चली।
एक मार्च : नामकुम में अंकुश बड़ाईक पर हमला।
दो मार्च : हरिहर सिंह रोड में शिवा लोहरा की हत्या।
पांच मार्च : तुपुदाना में युवक की हत्या।
छह मार्च : कांटाटोली में सलाम खान की हत्या।
10 मार्च : कर्रा के व्यवसायी कैलाश सोनी की हत्या।
11 मार्च : तुपुदाना में छात्र प्रीतम को गोली मारी।
11 मार्च : भाजपा नेता पंकज गुप्ता की गोली मार हत्या।
15 मार्च : आरयू के रिटायर्ड कर्मचारी अरुण नाग की चुटिया में हत्या।
19 मार्च : पंडरा मेें लक्ष्मण तिर्की और राजेश तिर्की पर अपराधियों ने चलाई ताबड़-तोड़ गोली।
22 मार्च : जगन्नाथपुर में संजय साहू की हत्या।
30 मार्च : नगड़ी के चेटे गांव में रेलवे का काम करा रहे इंजीनियर विशाल रेड्डी और मुंशी प्रह्लाद सिंह राठौर की गोली मारकर हत्या।
06 अप्रैल : पुंदाग बस्ती की रहने वाली छात्रा शबाना परवीन की जला कर हत्या।
01 मई : पिस्का मोड़ हेहल के रोशन कुजूर का अपहरण कर अपराधियांे ने की गोली मारकर हत्या।
19 मई : हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान के पास पान दुकानदार तमजिद अंसारी की गोली मारकर हत्या।