पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर चैंबर नियो का रक्तदान शिविर आज

जूनियर चैंबर नियो का रक्तदान शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | जूनियर चैंबर नियो द्वारा रविवार को नागरमल मोदी सेवा सदन में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें कम से कम 100 यूनिट रक्त जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को ब्रोशर का विमोचन किया गया। इसमें बताया गया है कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। शिविर के संयोजक प्रकाश रूंगटा और विष्णु अग्रवाल बनाए गए हैं। रक्त कोष सेल का भी गठन किया गया है। इसके प्रभारी प्रकाश रूंगटा हैं। शिविर का आयोजन शहर के अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए किया जा रहा है। जूनियर चैंबर रांची नियो के संस्थापक अध्‍यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने शहर के लोगों से इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...