पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गहने चमकाने के नाम पर जेवर कंगन ले भागा

गहने चमकाने के नाम पर जेवर-कंगन ले भागा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवर, गाड़ी, बर्तन चमकाने के नाम पर दो ठगों ने बुजुर्ग दंपती से दो लाख के गहने ठग लिए। घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र के ऋषभ नगर की है। ठगों ने इस बार बोकारो स्टील सिटी से रिटायर्ड चंद्रेश्वर राय और उनकी प|ी सुशीला देवी को अपना शिकार बनाया। पुंदाग ओपी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चंद्रेश्वर राय और उनकी प|ी शनिवार सुबह घर पर थे। सुबह 10.30 बजे कॉल बेल बजा। जब राय ने दरवाजा खोला तो सामने दो युवक दिखे। उनमें से एक गेट खोल कर अंदर आया और बताया कि वह गाड़ी साफ करने की लिक्विड बेच रहा है। करीब आधे घंटे तक युवक ने उन्हें सफाई का तरीका बताया। चंद्रेश्वर राय उसकी बातों में आ गए और गाड़ी साफ करने की लिक्विड देखने लगे। इसी बीच उनकी प|ी भी घर के अंदर से बाहर आ गई। युवक ने उनके हाथ में दो मोटे कंगन और गले में सोने की चेन देखी तो उन्हें चमकाने की बात कहने लगा। उसने सुशीला देवी के कंगन में एक पेस्ट लगाया और कहा कि वह जेवरों को नया कर देता है। कुछ देर उन्हें समझाने के बाद वह उनके किचन में ले गया। युवक ने सुशीला देवी के हाथ से कंगन और गले की चेन निकाल कर एक बर्तन में डाला और गर्म करने लगा। फिर युवक ने सुशीली देवी से हल्दी मांगी। जैसे ही सुशीला देवी हल्दी लाने के लिए अंदर गई, वह कंगन और चेन लेकर बाहर निकला और बाइक से अपने दूसरे साथी के साथ भाग गया। कंगन का वजन 40 ग्राम था। वहीं सोने की चेन और उसमें लगा एक लॉकेट 24 ग्राम का था। जिसका मूल्य आज के बाजार भाव के अनुसार दो लाख से उपर थी।

खबरें और भी हैं...