पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यानगर में बेटी की शादी के लिए रखे गहने व 25 हजार रुपए चुराए

विद्यानगर में बेटी की शादी के लिए रखे गहने व 25 हजार रुपए चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी की शादी के लिए मां ने सिलाई-बुनाई कर और पिता ने मसाला बेच कर जो गहने बनवाए और 25 हजार रुपए जमा किए थे, उसे चोर चुरा ले गए। विद्यानगर रोड नंबर वन में रहने वाले नंदन तांती और रुना देवी के घर में शनिवार को चोरों ने ताला तोड़ 90 हजार रुपए मूल्य के गहने व नगदी की चोरी कर ली। इस संबंंध में नंदन तांती ने सुखदेव नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में नंदन तांती ने बताया कि वे मसाला बेचते हैं। उनकी प|ी सिलाई का काम करती हैं। दिन में दोनों घर में ताला बंद कर काम पर चले जाते हैं। शनिवार को भी दोनों काम पर गए थे। दोपहर में जब दोनों खाना खाने आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। चारों ओर सामान बिखरे हुए थे। उनकी बेटी की शादी के लिए संजो कर रखे गए जेवर गायब थे। रुना देवी ने बताया कि एक मंगल सूत्र, कान की बाली, नथिया, गले का हार और पायल बनवाया था, ताकि बेटी के वक्त बोझ न पड़े। सूचना पाकर सुखदेव नगर पुलिस पहुंची, पर चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी के बाद हताश और दुखी नंदन तांती का पूरा परिवार।

खबरें और भी हैं...