रांची |भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने देवघर में एम्स की सौगात देकर झारखंड का सम्मान बढ़ाया है। पूरे संथालपरगना में प्रसन्नता की लहर है। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा मिलने की खबर से संथालपरगना के लोगों में उत्साह है इससे संथालपरगना के आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोग कम खर्च में अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे। राजेश ने गोमिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के भारी मतों से जीतने का दावा किया। शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में विपक्षी दलों का गठबंधन महज एक छलावा है। उनकी कथनी और करनी में एकरूपता नहीं है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड के सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है।