पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक के राज्यपाल को बर्खास्त करें राष्ट्रपति : सुबोधकांत

कर्नाटक के राज्यपाल को बर्खास्त करें राष्ट्रपति : सुबोधकांत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राष्ट्रपति से मांग की है कि वे कर्नाटक के राज्यपाल को अविलंब बर्खास्त करें ताकि कर्नाटक में लोकतंत्र स्थायी रूप से कायम हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को प्रलोभन और धमकी से अपने पक्ष में करना चाहती थी। लेकिन, हम धन्यवाद देते हैं अपने विधायकों को, जिन्होंने राहुल गांधी के प्रति अपनी आस्था कायम रखी। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का विश्वास मत हासिल नहीं करने पर सहाय ने खुशी जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, सोशल मीडिया के राज्य को-आर्डीनेटर राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा देश के संविधान को तार-तार करने का प्रयास विफल हुआ।

खबरें और भी हैं...