रांची | भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति को धूल चटाने के लिए वहां के कांग्रेस और जेडीएस विधायक तथा समयानुकूल हस्तक्षेप के लिए सुप्रीम कोर्ट बधाई का पात्र है। कर्नाटक के इस एपिसोड ने भाजपा के अपराजेय मिथ को ध्वस्त कर दिया है। जनार्दन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी केंद्रीय संस्थानों को तहस-नहस करते हुए जिस हॉर्स ट्रेडिंग को संस्थाबद्ध करने कि कोशिश की उस पर पानी फिर गया है।