रांची | कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित करने के पूर्व ही मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और असत्य की हार है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए एक सबक है, जो देश के संवैधानिक संस्थाओं को अपने निजी स्वार्थ के लिए कमजोर करने में लगे हैं। यह जीत संवैधानिक येदियुरप्पा के इस्तीफा के बाद शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर जगदीश साहू, राकेश सिन्हा, नेली नाथन, विनंजय भारत बल्कू, राजन वर्मा, समीर निरंजन, योगेंद्र सिंह बेनी, राजू राम, अरुण श्रीवास्तव, किशन अग्रवाल, सुरेंद्र साहू, प्रेम कुमार, उमेश प्रसाद, वेद प्रकाश तिवारी, नितिश सिन्हा, चंदन सिंह, राजीव नारायण, लक्ष्मीकांत, कृष्णा सहाय आदि मौजूद थे।