रांची | कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित करने के पूर्व ही मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और असत्य की हार है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए एक सबक है, येदियुरप्पा के इस्तीफा के बाद शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं तथा पटाखे फोड़े। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव, मीडिया प्रभारी प्रदीप तुलस्यान, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, रवींद्र सिंह, विनोद सिंह, अमिताभ रंजन, निरंजन पासवान, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।