पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यपाल 24 को दामोदर के उद््गम स्थल चूल्हापानी में करेंगी महोत्सव का उद्घाटन

राज्यपाल 24 को दामोदर के उद््गम स्थल चूल्हापानी में करेंगी महोत्सव का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दामोदर महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। 24 मई की सुबह राज्यपाल दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी जाएंगी, जहां वह दामोदर महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी, जबकि उसी दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास शाम को रामगढ़ में दामोदर आरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष सरयू राय ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर दामोदर महोत्सव की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया। महोत्सव आयोजन दामोदर बचाओ आंदोलन और युगांतर भारती के तत्वावधान में संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के दिन किया जाता है। इस वर्ष कुल 33 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...