रांची | भारतीय शिक्षण मंडल की बैठक सिद्धार्थ मजुमदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 मई को राष्ट्रीय संगठन सह संगठन सचिव डॉ. ओम प्रकाश के साथ हुई बातचीत के बारे में सभी को बताया गया। कहा गया कि लोक मंथन कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। बैठक में डॉ. एके चट्टोराज, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आशीष मोहन, पंकज कुमार शर्मा, आशीष रंजन, दीपक गुप्ता, हरप्रीत सिंह, शुभ्रा चट्टोराज, गुड़िया सिंह, चंदन, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।