रांची | एक्वा वर्ल्ड में समर कार्निवल अंतर्गत द ग्रेट इंडियन वेडिंग थीम पर कार्यक्रम हुआ। प्रवेश द्वार पर घोड़ा छतरी के साथ सजा था। शाम का प्रमुख आकर्षण था- स्टर्लिंग मॉडलिंग ग्रुप का फैशन शो। मॉडलों ने दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में रैंप पर कैटवॉक किया। मॉडलों में जयंत, प्रिंस, बंटी, शिवम, कृष्णा, रोशन,रिजवान, पंकज, आशुतोष, बबली, अर्पिता, भावना, ज्योति, सिमरन, प्रज्ञा, निधि शामिल थे।