पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर व्यक्ति जल संरक्षण करे, खुद को प्रकृति से जोड़े : विनीत बाखला

हर व्यक्ति जल संरक्षण करे, खुद को प्रकृति से जोड़े : विनीत बाखला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा में वीबीएस का पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि वर्ल्ड विजन बाडमेड़ के मैनेजर विनीत बाखला थे। उन्होंने वीबीएस के विषय पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल संरक्षण की दिशा में काम करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने जल संकट को मौजूदा समय की बड़ी समस्या बताया और जीव-जंतु के लिए भी जल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। बाखला ने कहा कि ईश्वर ने हमारे लिए बेशकीमती जल, जंगल, जानवर, पक्षी, जमीन, ऑक्सीजन जैसी बेशकीमती प्राकृतिक चीजें उपहार में दी हैं। उसका सही इस्तेमाल करें और उनके संरक्षण पर जोर दें। जल है तो कल है। पेड़-पौधे हैं तो ऑक्सीजन है और ऑक्सीजन है तो इस धरा में जीवन है। इसलिए हर एक की जिम्मेवारी बनती है कि वे अपनी जीवन शैली और जरूरतों के उपयोग में वह परिवर्तन लाएं, ताकि प्रकृति के साथ मित्रवत चला जा सके। प्रकृति का दोहन कर पर्यावरण संकट, सुखाड़, अनावृष्टि, अतिवृष्टि समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं को आमंत्रित करने का कारण नहीं बने।

बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल में वीबीएस के बाद बच्चों के साथ फोटोसेशन हुआ।

गीत-संगीत के जरिए ईश्वर के अस्तित्व का संदेश

बच्चों ने गीत-संगीत के जरिए ईश्वर के अस्तित्व और उनकी संगति में जीने का संदेश दिया। अंत में फोटोसेशन भी हुआ। बच्चों के अलावा टीचर्स और वोलेंटियर्स के लिए भी पेटिंग प्रतियोगता हुई। मौके पर रेव्ण विकला बाखला, स्वर्णलता टोपनो, एससी भट्टाचार्य, आश्रित बाखला, अनिला बाखला, मेंनसन कुजूर, पी कुजूर, प्रेमिका टोपनो, इंदु भट्टाचार्य, दोरोथी तथा सुमन मंजुला मिंज आदि शामिल थे। वीबीएस कक्षा के संचालन और विभिन्न इवेंटों के आयोजन में अभिषेक, नेहा खलखो, स्वाति तिर्की व अंकित का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...