- Hindi News
- National
- मॉन्टफोर्ट ब्रदर्स ऑफ सेंट गैब्रिएल सोसायटी के दो ब्रदर्स ने अंतिम मन्नत ग्रहण किया
मॉन्टफोर्ट ब्रदर्स ऑफ सेंट गैब्रिएल सोसायटी के दो ब्रदर्स ने अंतिम मन्नत ग्रहण किया
रांची | मॉन्टफोर्ट ब्रदर्स ऑफ सेंट गैब्रिएल सोसायटी रांची प्रोविंश के दो ब्रदर कुलदीप कुजूर व ब्रदर विमल एक्का ने सोमवार को एक समारोह के तहत आजीवन ईश्वरीय सेवा के लिए अंतिम मन्नत ग्रहण किया। इस अवसर पर पवित्र यूखरिस्त और धर्मसंघी जीवन के अंतिम मन्नत हेतु विधि विधान के मुख्य अनुष्ठाता रांची के ऑक्जिलियरी बिशप तेलेस्फोर बिलुंग थे। सह अनुष्ठाता फादर डॉ. जॉन क्रास्ता और कपुचिन फादर सेराफिनुस एक्का रहे।