रांची | महर्षि मेंहीं आश्रम, चुटिया में 10 दिनी ध्यानाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज और महर्षि संतसेवी परमहंस महाराज के महापरिनिर्वाण के अवसर पर इसका शुभारंभ 4 जून को होगा। स्वामी संजीवानंद ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक 30 मई तक फोन से सूचित कर दें।