भोजपुरी फिल्म स्टार व गायक प्रमोद प्रेमी, छोटू छलिया, काजल और दीपाली घोष रांची आएंगी। सभी फनकार कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को रंगारंग करेंगे। 2 सितंबर इसका आयोजन हरमू मैदान में श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज झारखंड करने जा रहा है। तैयारी के लिए में सोमवार को परिषद के अध्यक्ष सुरेश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। राजद महासचिव सह परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने बताया है कि 2 सितंबर को दही हांडी प्रतियोगिता होगी। बैठक में शंकर यादव, सुनील यादव, टुनटुन यादव, उमेश यादव आदि मौजूद थे।