स्टूडेंट के लिए... कॉलेज कैंपस सेकेंड व फोर्थ ऑटोमोबाइल मुक्त होगा
रांची | एसएस मेमोरियल कॉलेज का कैंपस हर माह के दूसरे व चौथे शनिवार को ऑटोमोबाइल मुक्त रहेगा। कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी से लेकर छात्र तक सभी महीने में दो दिन अपनी गाड़ी से कॉलेज नहीं आएंगे। सभी ने मंगलवार को जैव ईधन, पर्यावरण संरक्षण व समेकित विकास को आगे बढ़ाने का शपथ ली। ऐसी परिकल्पना कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एस. नेहार की थी। कहा कि धरती मानव जनित प्रदूषणों से परेशान है। इसे ठीक करने के लिए हर स्तर पर सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए।