पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले शहर के प्ले स्कूलों के खिलाफ दो दिन के अंदर शुरू होगी कार्रवाई

रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले शहर के प्ले स्कूलों के खिलाफ दो दिन के अंदर शुरू होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले प्ले स्कूलों को अंतिम मौका दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जिस प्ले स्कूल ने दो दिन में फॉर्म जमा नहीं किया, उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। सभी स्कूलों को नोटिस भी भेजा जा रहा है।

जिले में अब तक 185 स्कूलों ने ही रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया हैं। वहीं 235 स्कूल संचालक आवेदन लिए हैं। जांच होने पर पाया कि 88 प्ले स्कूल ने आवेदन फॉर्म लेना भी जरूरी नहीं समझा।

235 प्ले स्कूलों ने लिया फॉर्म, 185 ने किया जमा, 88 को तो रजिस्ट्रेशन की फिक्र ही नहीं

इन स्कूलों ने नहीं लिया रजिस्ट्रेशन फॉर्म

लिटिल विंग्स स्कूल, एएम किड पब्लिक स्कूल, शीशक्ति पब्लिक स्कूल, यूके पब्लिक स्कूल, घनंजय पब्लिक स्कूल, मून लाइट पब्लिक स्कूल, बलदेव पब्लिक स्कूल, डिवाइन लाइफ पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय इंग्लिश स्कूल, मीडियम पब्लिक स्कूल, मोरहाबादी कॉन्वेंट स्कूल, आशा पब्लिक स्कूल, गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, संत जॉर्ज स्कूल, हेयरिंग लीडर प्री स्कूल, मारिया इंटरनेशनल, किडजी क्लब हाउस प्ले स्कूल, जसपाल पब्लिक स्कूल, मॉडल चिल्ड्रन स्कूल, संत मोनिका नर्सरी स्कूल, मदर्स चिल्ड्रन प्रेप स्कूल, मंजू प्री स्कूल, इकबाल एकेडमी, ब्राइट कोरिया नर्सरी स्कूल, अल्फाबेट एकेडमी, सनराइज एकेडमी, एबीसी किड्स पब्लिक स्कूल, किंडर जॉय प्ले स्कूल, गुरुकुल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, एसएन किड्ज प्ले जोन, अपराजिता प्ले स्कूल, सोफैता प्ले स्कूल, लेस व्यू मोंटेसरी स्कूल, किड्स कॉन्वेंट स्कूल, गुरु कोलम स्कूल, दिव्यायन प्ले स्कूल, क्रुसेंट प्ले स्कूल, स्मार्ट किड्स स्कूल, गुरुकृपा पब्लिक स्कूल, दी संता किड्स, गोल्डन रंग पब्लिक स्कूल, स्वीट होम, चिल्ड्रन कॉन्वेंट एन स्कूल, मां सरस्वती किंडर गार्डेन प्ले स्कूल, मंगलदीप, ज्ञान रश्मि, रॉयल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, साई किड्ज पब्लिक स्कूल, स्टेप बाई स्टेप, ड्रीम इंडिया स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन, मैरी प्ले पब्लिक स्कूल, दी फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल, अभिषेक आनंद प्ले स्कूल, टायना टोर किड्ज स्कूल, महर्षि मिखिलेश पी स्कूल, नटखट प्ले स्कूल, यूरो किड्ज प्री स्कूल आदि।

खबरें और भी हैं...