पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार नए पीजी विभाग बनेंगे, पढ़ाई इसी सत्र से

चार नए पीजी विभाग बनेंगे, पढ़ाई इसी सत्र से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में एक साथ स्नातकोत्तर के चार विभाग बनेंगे। इन विभागों में इसी सत्र (2018-20) से एडमिशन लिया जाएगा। इसे लेकर कुलपति डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में बुधवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलेगी। स्नातकोत्तर के जिन नए विषयों की पढ़ाई शुरू होने वाली है, उसमें अंग्रेजी, संस्कृत, फिलॉस्फी और बांग्ला विषय शामिल है। पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल मैनजेमेंट की पढ़ाई भी इसी सत्र से शुरू की जाएगी।

सीबीसीएस पैटर्न से पढ़ाई को मिलेगी स्वीकृति : डीएसपीएमयमें इसी सेशन से यूजी (2018-21) पीजी (2018-20) की पढ़ाई च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। एकेडमिक काउंसिल की बैठक सिर्फ स्वीकृति मिलना शेष रह गया है। बताते चलें कि रांची विवि के अन्य सभी कॉलेजों में पहले ही सीबीसीएस सिस्टम से पढ़ाई हो रही है।

पीजी इन माइक्रोबायोलॉजी की होगी पढ़ाई : विवि में पीजी इन माइक्रोबायोलॉजी कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है। यह कोर्स सेल्फ फाइनांस स्कीम के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इसका सेशन 2018-20 होगा। कोर्स का सिलेबस और रेगुलेशन का प्रस्ताव बना लिया गया है।

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में पहले से 12 प्रोफेशनल कोर्स संचालित है। इस सेशन में ट्रेडिशनल पीजी के चार विषयों की पढ़ाई शुरू होगी। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बुधवार को एकेडमिक काउंसिल में प्रस्ताव पर मुहल लग सकती है। -डॉ. यूसी मेहता, वीसी डीएसपीएमयू

खबरें और भी हैं...