सिविल सोसाइटी ने मेयर को लिखा पत्र, वार्ड समिति बना लोगों को
रांची | सिविल सोसाइटी वीआर रांची के सदस्यों ने मेयर आशा लकड़ा को पत्र लिखकर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड समिति बनाने की मांग की है। कहा है कि संविधान के 74 वें संशोधन के तहत आम लोगों को स्थानीय स्वशासन में भागीदारी का अधिकार प्रदान किया गया है। नगरपालिका एक्ट के तहत प्रत्येक वार्ड में एक वार्ड समिति और एरिया सभा का गठन करना अनिवार्य है।