नशे में धुत बाइक सवारों ने ट्रैफिक जवान को पीटा
रांची | अरगोड़ा चौक पर तैनात ट्रैफिक जवान राकेश कुमार के साथ नशे में धुत दो बाइक सवारों ने मारपीट की। आरोपियों में धुर्वा टंकी साइड के रहने वाले अखिलेश सिंह और विकास सिंह शामिल हैं। पीसीआर ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अरगोड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि ये दोनों बिजली ऑफिस कट के पास ट्रैफिक पुलिस को गाली देकर भाग रहे हैं। सूचना मिलने पर जवान राकेश न दोनों को पकड़ा तो मारपीट करने लगे।