दर्जा प्राप्त मंत्रियों व राज्य मंत्रियों के वेतन भत्ते बढ़े
राज्य सरकार ने दर्जा प्राप्त मंत्रियों व राज्य मंत्रियों के साथ बोर्ड, निगम व प्राधिकार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। दर्जा प्राप्त मंत्रियों को वेतन-भत्ते मिलाकर अब हर माह 1.11 लाख रुपए मिलेंगे। अब तक उन्हें 41,600 रुपए मिलते हैं। वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को अब 39,600 रुपए की जगह 96 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह विभिन्न बोर्ड, निगम व प्राधिकार के अध्यक्ष के वेतन में भी एकरूपता लाई गई है। अभी अलग-अलग विभागों में गठित बोर्ड निगम व प्राधिकार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का अलग-अलग नियमावली के तहत अलग-अलग वेतन है। अब सभी बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष को हर महीने 75 हजार, उपाध्यक्ष को 50 हजार और सदस्य को 25 हजार रुपए मिलेंगे।
कैबिनेट का फैसला