सबको साथ लेकर काम करें : सुबोधकांत
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मंगलवार को डोरंडा स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में वार्ड 45 और 48 के हारे हुए वार्ड प्रत्याशियों को सम्मानित किया। सहाय ने कहा कि चुनाव हारने से निराश नहीं होना चाहिए। हमें सबको साथ लेकर समाज के लिए काम करना चाहिए। हम लगन से काम करेंगे तो आनेवाला समय हमारा होगा। कार्यक्रम में विनय सिन्हा दीपू, राजू मजहर, गुदून भाई, मंटू, कन्हैया कुमार, पप्पू गद्दी, नसीमुल हक आदि थे।