- Hindi News
- National
- अल्पसंख्यक आयोग ने दिया सिख दंगा के प्रभावितों को शीघ्र मदद करने का निर्देश
अल्पसंख्यक आयोग ने दिया सिख दंगा के प्रभावितों को शीघ्र मदद करने का निर्देश
रांची। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने पलामू-गढ़वा सिख दंगों के प्रभावितों को शीघ्र मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खां की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह-कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, कल्याण विभाग के पदाधिकारी के साथ आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, अशोक षाड़ंगी, गुरविंदर सिंह सेठी आदि थे। कल्याण विभाग के उपस्थित प्रतिनिधि को आलिम फाजिल की परीक्षा शीघ्र विश्वविद्यालय स्तर से आयोजित कराने का निर्देश दिया। आयोग ने तय किया कि अल्पसंख्यक भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापन के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा।