भाजपा नेताओं ने विजयोत्सव मनाया, अबीर-गुलाल लगाया और पटाखे फोड़े
रांची | कर्नाटक में भाजपा की जीत पर मंगलवार को पार्टी नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में विजयोत्सव मनाया। गाजे-बाजे के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और पटाखे छोड़े। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां भी खिलाईं। इस अवसर पर मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब परिवार में सिमट कर रह जाएगी। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की जीत विकास के प्रति जनता के बढ़ते रुझान की जीत है। अनंत ओझा ने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार एवं कुशासन से ऊब चुकी थी। सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन आस्था लगातार बढ़ रही है।