पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो ने लगाया टीवीएनएल के गेस्ट हाउस पर भाजपा के कब्जे का आरोप

झामुमो ने लगाया टीवीएनएल के गेस्ट हाउस पर भाजपा के कब्जे का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी को पत्र लिख कर गोमिया विधानसभा उप चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा ललपनिया स्थित टीवीएनएल के गेस्ट हाउस के सभी कमरों पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गयी शिकायत में कहा गया है कि उप चुनाव की घोषणा के बाद से उस क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके बाद भी चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गेस्ट हाउस का उपयोग किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...