पूर्व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा निलंबन मुक्त
रांची | घोटाले के आरोप में जेल गए जमशेदपुर के पूर्व जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा को निलंबन मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उनका निलंबन इस शर्त पर किया गया है कि उनका पदस्थापन ऐसे पद पर किया जाएगा, जहां कोई वित्तीय लेन-देन उनके हाथों में न हो। फिलहाल उन्हें कृषि मुख्यालय नेपाल हाउस में योगदान करने को कहा गया है। झा पर कोडरमा में पदस्थापन के दौरान पॉली हाउस निर्माण में गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उनपर एफआईआर भी दर्ज कराया गया। 19 सितंबर 2016 को उन्हें जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया। जेल जाने पर विभाग नेउनहें निलंबित किया था।