पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री 25 को रांची के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना सिंदरी खाद कारखाना और एम्स का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री 25 को रांची के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना सिंदरी खाद कारखाना और एम्स का करेंगे शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को कोलकाता के शांति निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.30 बजे सिंदरी पहुंचेंगे। पीएमओ नेे कार्यक्रम तय कर इसकी जानकारी झारखंड सरकार को भेज दी है। प्रधानमंत्री रांची के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, पतरातू में 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाले पीवीयूएनएल, बंद पड़े सिंदरी खाद कारखाना को खोलने, देवघर में एयरपोर्ट और एम्स, सहित अन्य योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।250 जनऔषधि केंद्र का एमओयू भी उनकी उपस्थिति में किया जाएगा। इसके अलावा सीसीएल के 300 विस्थापितों के बीच नियुक्त पत्र वितरण करेंगे। कोडरमा और चाईबासा में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज और देवघर सीपेट की फाइल प्रक्रिया में है, पूरा हो जाने पर इनका भी शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों से कराया जा सकता है। दिल्ली लौटने से पहले वे रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के 19 पिछड़े जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम के कार्यक्रम की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने राज्य की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह वर्षों से बंद पड़े सिंदरी खाद कारखाना को खोलेगी। अपने इसी वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री 25 को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवघर एम्स में 2019 में ओपीडी शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी नींव पीएम रखेंगे। पतरातू में 4000 मेगावाट क्षमता वाला विद्युत उत्पादन संयंत्र शुरू हो जाने से बिजली के मामले में राज्य आत्मनिर्भर बनेगा।

आदिवासी बहुल गांवों में सौ %योजना लागू करें

सीएम ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के मौके पर एक माह तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत राज्य के आदिवासी बहुल वैसे गांव में सरकार की सभी योजनाएं शत-प्रतिशत पहुंचाई जाएंगी, जहां की आबादी 500 से ज्यादा है। इसमें सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाना, उजाला योजना के तहत एलइडी बल्ब वितरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मिशन इंद्र धनुष (टीकाकरण) योजना को लाभुकों तक शत प्रतिशत पहुंचाया जाएगा।

सीएम बोले-20 से 29 जून तक हर प्रखंड में कृषि महोत्सव होगा

जल संग्रहण दिवस 24 को, 1000 तालाबों का निर्माण होगा

रांची सरकार इस बार 24 मई को पूरे राज्य में जल संग्रहण दिवस मनाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस दौरान राज्य में एक साथ 1000 तालाब के निर्माण की शुरूआत होगी। इसके बाद 20 से 29 जून तक प्रत्येक प्रखंड में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा करते हुए सीएम ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार की गरीबोन्मुखी योजनाओं को अभियान चला कर 500 और उससे अधिक की आदिवासी आबादी वाले गांव में धरातल पर उतारा जायेगा। इसमें सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाना, उजाला योजना के तहत एलइडी बल्ब वितरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटना आदि शामिल है।

हुल दिवस पर 30 जून आदिवासी बहुल गांवों में चलेगा विकास का अभियान

डीसी करें हर दस दिन पर विद्युतीकरण की समीक्षा

सौभाग्य योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डीसी को निर्देश दिया कि स्कूल, आंगनबाडी, हेल्थ सेंटर आदि को प्राथमिकता के आधार पर बिजली कनेक्शन दें। हर दस दिन पर विद्युतीकरण की समीक्षा करें। उन्होंने पूरे राज्य में हर घर तक विद्युतीकरण के लिए एक टाइमलाईन दिया है। मुख्यमंत्री ने उद्यमी बोर्ड तथा पंचायती राज के तहत प्रखंड समन्वयकों के माध्यम से गांवों में उपलब्ध कराई जा रही बिजली कनेक्शन की थर्ड पार्टी के रूप में जांच कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि सभी डीसी हर दिन सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में किसी एक योजना की समीक्षा करें।

सीएम ने समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने के साथ ही उन शौचालयों के उपयोग के लिए जागरूकता एवं उत्प्रेरक कार्यक्रम चलाने की हिदायत दी। कहा कि हर हाल में 2 अक्टूबर 2018 तक पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करें। उज्जवला योजना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों को जागरूक कर काम में तेजी लायें।

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा करते रघुवर दास।

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्कूल खोलने पर दें जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्कूलों की कमी है, उन क्षेत्रों में स्कूल खोलने पर जोर दें। राज्य में मॉडल स्कूलों में नामांकन बढ़ायें डीसी अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करें।

दो अक्टूबर तक ओडीएफ का लक्ष्य करें : सीएम ने शौचालय बनवाने के साथ ही उन शौचालयों के उपयोग के लिए जागरूकता एवं उत्प्रेरक कार्यक्रम चलाने की हिदायत दी। कहा कि हर हाल में 2 अक्टूबर 2018 तक पूरे राज्य में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करें।

खबरें और भी हैं...