कोकर के पार्क में युवक से दुष्कर्म, 3 के खिलाफ कंप्लेन
रांची | कोकर स्थित विवेकानंद पार्क में सोमवार रात एक युवक के साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया। इस संबंध में कोकर के रहने वाले पीड़ित युवक ने सदर थाना में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सदर थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने बताया है कि पार्क में कोकर के ही तीन युवकों ने कुकर्म किया। शिकायतकर्ता की अभी तक मेडिकल जांच नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ की है। तीनों युवकों ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया है।
मुड़ला पहाड़ के पास ट्रैक्टर पलटा, चालक दबा, मौत
रांची | सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मुड़ला पहाड़ के पास रहने वाले प्रदीप कुमार (37) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। प्रदीप अपने भाई का ट्रैक्टर लेकर निकले थे। जैसे ही वे मुंडला पहाड़ से आगे वृंदावन नगर के पास पहुंचे, उनका ट्रैक्टर पलट गया और वे उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदीप मूल रूप से टंडवा चतरा के रहने वाले थे और वे रांची में मुड़ला पहाड़ के पास रहते थे।