पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरकोपी पुलिस ने घर से भागे नाबालिग युगल को पकड़ा

नरकोपी पुलिस ने घर से भागे नाबालिग युगल को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेड़ो | नरकोपी थाना क्षेत्र के कमल टोली गांव से प्रेम प्रसंग में भागे नाबालिग लड़के-लड़की को नरकोपी पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बूटी मोड़, रांची से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़के को रिमांड होम और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, रांची भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, कमल टोली के एक व्यक्ति ने नरकोपी थाने में मामला दर्ज कराया था। उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र प्रसाद चौधरी ने बूटी मोड़ पर दोनों को धर दबोचा। बताया जाता है कि दोनों ब्रह्मणडीहा उच्च विद्यालय चट्टी, थाना भंडरा, जिला लोहरदगा से इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिए हैं।

खबरें और भी हैं...