बी डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट में अलग-अलग जोन में खेले जा रहे मैच में गुरुंग सॉकर एकेडमी, जय मसीह एफसी, एसवाईएस गुड़गुड़ जाड़ी, ग्रीन गार्डन रामपुर एफसी, इनाजुमा आैर लटमा एफसी की टीमें जीती। बरियातू जोन में गुरुंग की टीम ने गाड़ीहोटवार एफसी को 1-0 से हराया। 24वें मिनट मेंरितेश गुरुंग ने गोल किया। दूसरे मैच में जय मसीह की टीम ने इजरायल एफसी को 3-0 से पराजित किया।
तीसरे मिनट में अमित बेक, 13वें मिनट में मनोज मुर्मू आैर 35वें मिनट में दीपक कमल कुजूर ने गोल दागा। वहीं, ब्रांबे में नवीन स्पोर्टिंग एकेडमी रातू आैर एएडीएफए जेएमएम का मैच गोल रहित पर समाप्त हुआ। दूसरे मैच में एसवाईएस गुड़गुड़ जाड़ी ने जेएमसी कुल्वे को 2-0 से हराया। 20वें मिनट में पुनित, 60वें मिनट में राकेश ने गोल किया।
नामकुम जोन में ग्रीन गार्डन क्लब रामपुर ने एक गोल से टाटीसिल्वे को हराया। मनिका मुंडा गोल किया। हटिया में खेले गए पहले मैच में इनाजुमा ने आईएफए को 2-1 पराजित किया। मनीष ने दोनों गोल इनाजुमका के लिए किया। निर्मल ने आईएफए के लिए गोल दागा।