जेएससीए की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर-16 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रांची ने अपने नाम किया। गुरुवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम चाईबासा में खेले गए फाइनल मैच में रांची ने आसानी से जमशेदपुर को 9 विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
रांची ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। जमशेदपुर की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रनों क् स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सौरव मिश्र ने नाबाद 26, अर्पित यादव ने 18, शुभम ने 14, रोहित ने 12 रनों का योगदान किया। रौशन कुमार ने 15/3 आैर युवराज सिंह ने 22/2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में रांची की टीम ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से एक बार फिर राजनदीप सिंह ने 42 गेंदो में दो छक्के आैर 4 चैको की मदद से सर्वाधिक 60 नाबाद रनों की पारी खेली। शिवम झा ने 50 ने भी अर्द्वशतकीय पारी खेला। जमशेदपुर के अर्पित यादव को एक विकेट मिला। राजनदीप सिंह को मैन आॅफ द मैच आैर मैन आॅफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।