पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश मंत्रालय के अधीन इंटर्नशिप का मौका, 30 हजार रु. प्रति माह स्टाइपेंड

विदेश मंत्रालय के अधीन इंटर्नशिप का मौका, 30 हजार रु. प्रति माह स्टाइपेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश मंत्रालय युवाओं को अपने अधीन इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। केंद्र सरकार द्वारा स्थापित इंडिया सेंटर फॉर माइग्रेशन (आईसीएम) ने 2018-19 के लिए इंटर्नशिप के आवेदन मंगाए हैं। यह सेंटर सब-नेशनल लेवल पर विभिन्न नीतियों की एनालिटिकल रिसर्च करती है। इस क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन का भी काम करती है। आईसीएम के पास सिर्फ तीन इंटर्नशिप सीट्स खाली हैं।

6 से 9 महीने की होगी इंटर्नशिप : इस इंटर्नशिप की समय सीमा 6 महीने की होगी। लेकिन परफॉर्मेंस और काम के आधार पर इसे 9 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इंटर्न्स को हर महीने मंत्रालय की ओर से 30 हजार रुपए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

आपका प्रजोक्ट ओवरसीज इंडियन अफेयर्स के काम आएगा

इंटर्न्स को भारत से विदेशों में बढ़ते माइग्रेशन के विषय पर आईसीएम द्वारा चिन्हित क्षेत्रों पर काम करना होगा। इसमें तीन क्षेत्र बताए गए हैं : प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन एंड ट्रेनिंग (पीडीओटी) एंड स्किल्स, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, रिसर्च ऑन इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड डायस्पोरा। इंटर्न्स द्वारा किए काम विदेश मंत्रालय की ईकाई ओवरसीज इंडियन अफेयर्स के काम आएगी।

ये चाहिए योग्यता

इंटर्नशिप के लिए आपकी उम्र आवेदन जमा करने के दिन तक अधिकतम 35 वर्ष या कम होनी चाहिए।

किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट हों, न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ।

उच्च शिक्षा हासिल कर चुके या इंटरनेशनल माइग्रेशन के क्षेत्र में अनुभवी स्टूडेंट्स को शॉर्ट-लिस्टिंग में प्राथमिकता मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन : इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2018, शाम 5 बजे तक है। आप आईसीएम को icm@mea.gov.in पर अपना अपडेटेड रेज्यूमे और लेटेस्ट पब्लिकेशन की कॉपी मेल कर सकते हैं। इसके अलावा आईसीएम की वेबसाइट पर दिए फॉर्म को भरना भी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...